Shops will be open from 7:00 am to
1:00 pm | उत्तराखंड में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी
पूरे देश में Lockdown
है, साथ ही उत्तराखंड में भी Lockdown
का आवाहन किया जा रहा है। Lock
Down में आवश्यक सामान को खरीदने के लिए सरकार शुक्रवार से समय बढ़ा रही है। आज सुबह
7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आवश्यक वस्तुएं मिल सकती हैं लेकिन कार और निजी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। दुपहिया वाहनों पर भी केवल एक ही व्यक्ति, (जो गाड़ी चला रहा होगा)
बस वही निकल सकता है। यह प्रयोग सरकार केवल शुक्रवार के लिए कर रही है। अगर व्यवस्था सही रही तो आगे बीच को जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार देर शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कई निर्णय लिए के दौरान जनता को आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक के समय को
7:00 बजे से
1:00 बजे तक कर दिया गया है।
जिला उधम सिंह नगर में नहीं खुलेंगी दुकानें-
जिला उधम सिंह नगर में नहीं खुलेंगी दुकानें-
डीएम डॉ नीरज खैरवाल ने बताया कि जिले में शुक्रवार को अस्पताल मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे बैंक कोषागार और डाकघर सुबह
7:00 बजे से
1:00 बजे तक खुलेंगे अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जिले में खाद्यान्न फल सब्जी दूध और रसोई गैस की आपूर्ति डोर टू डोर की जाएगी कोई समस्या होने पर कंट्रोल रूम में 05944250001, 05944250002 पर संपर्क किया जा सकता है।
आवश्यक वस्तुओं को खरीद के लिए व्यवस्था में यह सामने आ रहा था, कि कम समय के चलते बाजार में ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। इसे सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या आ रही थी। हमने 1 दिन के लिए समय 3 घंटे के लिए बढ़ाया है, सही से अनुपालन हुआ तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Post a comment
Please do not enter any spam link in the comment box.