Corona Virus News Uttrakhand- मोदी किचन को लेकर विचार विमर्श किया-
![]() |
Corona Virus News Uttrakhand- मोदी किचन को लेकर विचार विमर्श किया |
आज कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ मोदी किचन को लेकर विचार विमर्श किया। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और शासन प्रशासन की ही नहीं है अपितु यह तो पूरे मानव समाज की लड़ाई है।
![]() |
Corona Virus News Uttrakhand- मोदी किचन को लेकर विचार विमर्श किया |
इसमें सभी राजनीतिक संगठनों, संस्थाओं और जनसाधारण का सहयोग बहुत अहम है। कोरोना वायरस को हराने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। ‘कोरोना वायरस’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने हालही में गरीबों के लिए "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज" की घोषणा की है।
![]() | |||||
Corona Virus News Uttrakhand- मोदी किचन को लेकर विचार विमर्श किया |
इसमें किए गए विभिन्न उपायों का उद्देश्य निर्धनतम लोगों के हाथों में भोजन एवं पैसा देकर उनकी भरसक मदद करना है, ताकि उन्हें आवश्यक आपूर्ति या वस्तुओं को खरीदने और अपनी अनिवार्य जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। हम सभी का दायित्व है कि गरीबों को इसमें दी गई राहत मिले और कोई भी गरीब भूखा न सोए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम मिलकर कोरोना को हराने में सफल होंगे।
Post a comment
Please do not enter any spam link in the comment box.