जिम्बाब्वे और भारत (ZIM vs IND) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जिम्बाब्वे की टीम भारत की मेजबानी कर रही है. आइये जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है.
ZIM vs IND: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे: ताकुडवनाशे काइटानो, तड़िवनाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, वेस्ले मधेवीरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाब्वा (कप्तान और विकेटकीपर), रायन बर्ल/टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जॉन्गवे, ब्रैड एवंस, विक्टर न्याउची, टनका चिवंगा
ZIM vs IND: क्या कहते हैं आंकड़े?
आपको बता दें कि इससे पहले जब ज़िम्बाब्वे की टीम भारत आई थी तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं, इस बार भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल के हाथों में हैं. राहुल का ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी औसत है.
राहुल का जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी औसत 196 है, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के मुकाबले सबसे अधिक है. मालूम हो कि संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने अपना पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच ज़िम्बाब्वे में खेला था. अगर ज़िम्बाब्वे में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 1992 से 2016 के बीच भारत के खिलाफ खेले गए 16 वनडे मैचों में ज़िम्बाब्वे ने केवल दो बार ही जीत दर्ज की है.