क्रिकेट की सबसे बड़ी कर्ता-धर्ता आईसीसी (ICC, Future Tours Program (FTP) cycle ) ने अगले 5 साल यानि साल 2023 से लेकर 2027 तक टीम इंडिया (Team India) किन-किन टीमों से भिड़ेगी और कितने आईसीसी टूर्नामेंट खेलेगी. इन सभी का आईसीसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके अंतर्गत 30 साल यानि 1992 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया घर से बाहर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर चार की बजाए 5 मैचों को बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलेगी. जबकि इसके दो साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत आकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके अलावा इंग्लैंड से भी 5 मैचों की घर से बाहर टेस्ट सीरीज शामिल है. ऐसे में अगले चार साल टीम इंडिया प्रमुख रूप से किन-किन टीमों से लेगी टक्कर, चलिए डालते हैं,एक नजर
ये रहा पूरा शेड्यू:
नवंबर 2022
न्यूजीलैंड का दौरा, तीन वनडे, तीन टी20
दिसंबर 2022
बांग्लादेश का दौरा, दो टेस्ट, तीन वनडे
जनवरी 2023
श्रीलंका की मेजबानी, तीन वनडे, तीन टी20
न्यूजीलैंड की मेजबानी, तीन वनडे, तीन टी20
फरवरी 2023
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी, चार टेस्ट, तीन वनडे
जून 2023
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
जुलाई 2023
वेस्टइंडीज का दौरा, 2 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी20
सितंबर 2023
एशिया कप
सितंबर 2023
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी, 3 वनडे
अक्टूबर 2023
वनडे वर्ल्ड कप
नवंबर 2023
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी, पांच टी20
दिसंबर 2023
साउथ अफ्रीका का दौरा, दो टेस्ट, तीन वनडे, तीन टी20
जनवरी 2024
इंग्लैंड की मेजबानी, पांच टेस्ट
जून 2024
टी20 वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी
जुलाई 2024
श्रीलंका का दौरा, तीन वनडे, तीन टी20
सितंबर 2024
बांग्लादेश की मेजबानी, दो टेस्ट, तीन टी20
अक्टूबर 2024
न्यूजीलैंड की मेजबानी, तीन टेस्ट
नवंबर 2024
ऑस्ट्रेलिया का दौरा, पांच टेस्ट
जनवरी 2025
इंग्लैंड की मेजबानी, तीन वनडे, पांच टी20
फरवरी 2025
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी
जून 2025
इंग्लैंड का दौरा, पांच टेस्ट
अगस्त 2025
बांग्लादेश का दौरा, तीन वनडे, तीन टी20
सितंबर 2025
एशिया कप
अक्टूबर 2025
वेस्टइंडीज की मेजबानी, दो टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया का दौरा, तीन वनडे, पांच टी20
नवंबर 2025
साउथ अफ्रीका की मेजबानी, दो टेस्ट, तीन वनडे, पांच टी20
जनवरी 2026
न्यूजीलैंड की मेजबानी, तीन वनडे, पांच टी20
फरवरी 2026
टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में
जून 2026
अफगानिस्तान की मेजबानी, एक टेस्ट, तीन वनडे
जुलाई 2026
इंग्लैंड का दौरा, तीन वनडे, पांच टी20
अगस्त 2026
श्रीलंका का दौरा, दो टेस्ट
सितंबर 2026
अफगानिस्तान का दौरा, 3 टी20
वेस्टइंडीज की मेजबानी, 3 वनडे, पांच टी20
अक्टूबर 2026
न्यूजीलैंड का दौरा, दो टेस्ट, तीन वनडे, पांच टी20
दिसंबर 2026
श्रीलंका की मेजबानी, तीन वनडे, तीन टी20
जनवरी 2027
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी, पांच टेस्ट